|
अगर आप भारत में बाकी लोगों की तरह अंग्रेजी सीख चुके है , तो संभव है कि आप 12 काल (प्लस 4 conditionals) सीखे होंगे . हालांकि, हम केवल पाँच काल शुरुवाद मैं प्रयोग करने की सिफारिश करते है.
हाँ, आप धाराप्रवाह इंग्लिश सिर्फ 5 काल का उपयोग करके बोल सकते हैं . एक बार जब आप इन 5 काल मैं महारत हासिल कर लेते है ,तो बाकी कालो के बारे मैं सोच सकते हैं.
To read in English Click Here
सबसे महत्वपूर्ण और आवश्यक काल
हम इन पांच कालो पर जोर डालते हैं
1. Simple Present Tense (सामान्य दोहरावदार कार्यों) 2. Present Progressive (अब हो रहा चीजों के लिए) 3. Present Perfect (already की भावना के लिए) 4. Simple Past ( जो हो चूका है ) 5. Simple Future ( जो हम simple Present and Present Progressive से भी सीख लेंगे )
Conditionals में , हम 2 conditionals के साथ ही शुरू करेंगे , लेकिन बाद में उस पर और अधिक.
काल क्या होते हैं
काल को जटिल नियमों की तरह देखने के बजाय, बात करने का तरीके के रूप में देखो. काल का वास्तविक घटना से कुछ लेना देना नहीं है , बल्कि जिस तरह से आप के लिए इस घटना को चित्रित करना चाहते हैं उससे वास्ता है. For Example I have had my breakfast already. ( खाना खा चूका हू. घटना तो past मैं हुयी , मगर आप चित्रित अब कर रहे हैं ) I had my breakfast in the morning ( उसी घटना को दूसरी तरह से past मैं चित्रित कर रहे है )
सबसे अच्छा तरीका काल सीखने के लिए
काल सीखने की लिए सबसे अच्छा तरीका है नियम नहीं रटना, बल्कि जीभ को प्रशिक्षित करना ( tongue training) .
For Example एक native speaker की जीभ has, have, had के बाद में क्रिया को न , ट या ड की ध्वनि द्वारा समाप्त करती है. उसे नियम नहीं मालोम की verb की IIIRD FORM लगनी है. जीभ को एक natural pattern मालूम है.
इस तरह हम काल के बारे में स्वाभाविक रूप से सीखते हैं. केवल स्पष्ट रूप से बात करने का तरीका जीभ को प्रशिक्षित करना है.
आप अगले अध्याय मैं Simple Present Tense सीखंगे.
|